मोतिहारी , अक्टूबर 13 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधान सभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को होने वाले चुनाव में इस बार 100 या उससे अधिक आयु वर्ग के 420 मतदाता और 64 ट्रांसजेन्टर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
यूं तो अधिसूचना होने के पहले से ही पूर्वी चंपारण का राजीतिक तपिश बढ़ी हुई है लेकिन अधिसूचना जारी किए जाने के बाद आंकड़ों का हिसाब तेज हो गया है। इस बार कुल 34,38,078 मतदाताओं द्वारा विधान सभा के लिए 12 प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। कुल मतदाताओं में से 18,32,919 पुरुष, 16,05,095 महिला और 64 मतदाता ट्रांसजेन्डर हैं। इसमें से 18 से 19 वर्ष के 41,231 पुरुष, 28,005 महिला तथा एक (किन्नर) ट्रांसजेंडर मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
आयु वर्ग के अनुसार देखे तो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वालों के अतिरिक्त 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 7,85,090 मतदाताओं में से 4,36,977 पुरुष, 3,48,079 महिला और 34 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के 9,26,722 में से 4,96,506 पुरुष, 4,30,196 महिला और 20 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के 7,40,063 में से 3,87,957 पुरुष, 3,52,101 महिला एवं 05 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
इसी प्रकार 50 से 59 आयु वर्ग के 4,71,126 मतदाताओं में से 2,41,077 पुरुष, 2,30,048 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के 2,80,144 में से 1,44,543 पुरुष, 1,35,599 महिला एवं 02 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के 1,31,332 में से 68,292 पुरुष एवं 63,040 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के 30,509 में से 14,701 पुरुष, 15,802 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के 3,440 में से 1,458 पुरुष और 1,982 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के 417 मतदाता हैं, जिसमें से 176 पुरुष और 241 महिला हैं। 110 से 119 आयु वर्ग के 03 मतदाता हैं, जिनमें से 01 पुरुष और 02 महिला मतदाता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित