मोतिहारी , अप्रैल 05 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब कांड के पांच दिन बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि छह अंधेपन के शिकार लोगों के साथ करीब डेढ़ दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है।

फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि अवैध शराब के कारोबारियों द्वारा लोगों को मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) युक्त जहरीली शराब परोसी गई, जिसके सेवन से यह हादसा हुआ। घटना में प्रयुक्त 1300 लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया गया है। इस हादसे में जयसिंहपुर पुलवाघाट के चंदू प्रसाद, परसौना के प्रमोद यादव और परिक्षण मांझी, बालगंगा के सम्पत साह, हरदिया के हरी भगत, लालकिशोर राय, विनोद साह, मुसहरी टोला के लड्डू साह तथा शंकरसरैया के मोहम्मद इलियास एवं योद्धा मांझी की मौत हो चुकी है। विनोद साह और योद्धा मांझी की मौत रविवार को हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित