आजमगढ़, दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित