पूर्णिया , जनवरी 12 -- बिहार में पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटल में सोमवार को एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुशकी बाग स्थित एक होटल के कमरा नंबर 210 के बाथरूम में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड नंबर 13 स्थित दोगचछी मुहल्ला निवासी मोहम्मद अफजल(32) के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित