पटना , अप्रैल 07 -- ्रसिद्ध गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को कहा कि पूरी दूनिया में बापू टावर जैसा दूसरा कोई संग्रहालय नहीं है। जावेद अख्तर ने आज बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय की आधुनिकता और महात्मा गांधी के विचारों के जीवंत प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक संग्रहालय विश्व का सबसे प्रभावशाली संग्रहालय है।

बापू टावर संग्रहालय पहुंचने पर संस्थान के निदेशक विनय कुमार ने जावेद अख्तर का हार्दिक स्वागत किया। निदेशक ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, उन्होंने जावेद अख्तर को बापू टावर के निर्माण, इसके उद्देश्यों तथा यहां मौजूद विभिन्न प्रदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संग्रहालय भ्रमण के दौरान जावेद अख्तर ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रैम्प, ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों तथा लघु फिल्मों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को गहराई से जाना और महसूस किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित