भरतपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां 24 अक्टूबर को अपना जन्म दिन बृजभूमि-मथुरा-वृंदावन 'गोवर्धन-गिरिराज जी' (श्रीनाथ जी मंदिर, पूंछरी का लौठा, जतीपुरा) में कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे।

डा पूनियां के अनुसार वह अपना जन्मदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली ब्रजभूमि में पूजा अर्चना के साथ गोवर्धन गिरिराजजी में सादगी से कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर सामाजिक सरोकार के काम होंगे वहीं मोदी सरकार की अभिनव योजना सुकन्या समृद्धि योजना के तहत राज्यभर में अनवरत खाता खोले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्षो में करीब 50 हजार से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह जन्म दिन पर भेंट एवं उपहार आदि न लाये अपितु उसकी एवज में उपहार की राशि से जरूरतमंद कन्याओं के सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खोलकर उपहार स्वरूप संकल्प लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित