भोपाल , मार्च 23 -- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में आज सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और सौहार्द व सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए साईं मनोहर, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक तरुण नायक, विनीत कपूर, किरणलता केरकट्टा तथा स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी मलय जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह आयोजन सकारात्मक कार्यसंस्कृति और पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित