हरिद्वार , जनवरी 31 -- उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में नशा मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने की दिशा में पुलिस का अभियान लगातार रंग ला रहा है। पुलिस ने 240 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जिला में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने शनिवार को 240 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा गठित पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईएमसी चौक, सिडकुल क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान अभिजीत पुत्र मनिमोहन रॉय, निवासी पीर वाली गली, राजीव नगर, आर्य नगर, ज्वालापुर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित