भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में धौलपुर के कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी अमित गौतम पर पुलिस ने 40 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि अपराधी अमित गौतम लम्बे समय से फरार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अपराधी के विरूद्ध 12 लाख रूपये की धोखाधडी एवं 15 लाख पचास हजार रूपये की धोखाधडी व साईबर धोखाधड़ी करने के संबंध में धौलपुर के थाना निहालगंज सहित राजस्थान के विभिन्न थानों में साईबर ठगी एवं धोखाधडी के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित