नयी दिल्ली , फरवरी 06 -- दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले की पुलिस ने द्वारका में एक वेश्यावृत्ति के अड्डे पर छापा मारकर 11 युवतियों को मुक्त कराया जिनमें पांच नाबालिग बच्चियां हैं।

पुलिस के अनुसार एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से मिली पुख्ता जानकारियों के बाद सदस्यों ने फर्जी ग्राहक बन इस इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई। इन लड़कियों को बेहतर अवसरों और नौकरी का झांसा देकर ट्रैफिकिंग के जरिए पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश से लाया गया था। पुलिस ने छापे में आठ ग्राहकों और मौके से दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके इस अड्डे का संचालक होने का शक है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित