भरतपुर , फरवरी 08 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं से भरे तीन ट्रक जब्त करके 62 पशुओं को मुक्त कराकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मनियां के वृत्त अधिकारी खलील अहमद और थाना प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के तीन अलग दलों ने कार्रवाई की। तीनों ट्रकों में पशुओं को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर इन पशुओं को मध्य प्रदेश से खरीदकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खानों ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए आरोपियों में चंदा खान, मोहम्मद शफी, गब्बर कुरैशी और सोनू खान और दो अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित