भीलवाड़ा , फरवरी 01 -- राजस्थान मेें भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से निकाले जा रहे गार्नेट (लाल पत्थर) के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए पारोली और कोटड़ी इलाकों में एक साथ दबिश देकर सेपरेटर मशीनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से गारनेट माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से करीब 20 सेपरेटर मशीनें और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई इतनी त्वरित थी कि माफियाओं को अपनी मशीनें समेटने का मौका तक नहीं मिला।

सूत्रों ने बताया कि गार्नेट एक कीमती चमकदार लाल पत्थर होता है जो बालू से निकाला जाता है। इसे मशीनों के जरिए अलग किया जाता है। इससे लाल रत्न बनाये जाते हैं इसलिये इसे रक्त मणि भी कहा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित