भुवनेश्वर , अप्रैल 25 -- देश के जाने माने कलाकार सुदर्शन पटनायक ने विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर पुरी समुद्र तट पर रेत से आकर्षक मूर्ति बनाकर मलेरिया उन्मूलन का संदेश दिया।
करीब सात फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी इस कलाकृति में एक सोते हुए बच्चे के पास मंडराते मच्छर को दर्शाया गया है, जो बीमारी के खतरे को प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित