कोटा , फरवरी 23 -- राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गयी।

मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटा शहर) दिलीप सैनी ने सोमवार को बताया कि रात करीब 12 कोटड़ी भोई मोहल्ला में धीरज सुमन और हमलावरों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने धीरज सुमन पर लाठियों से वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां धीरज की मौत हो गयी। परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित