बहराइच , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में एक दुखद घटना में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद, मां ने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के तमोलीपुरवा ग्राम में हुई।
सूत्रों अनुसार, 50 वर्षीय महिला जमुना देवी का अपने बेटे के साथ किसी विषय पर विवाद हो गया। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ लेकर पास के खेत में यह पदार्थ खा लिया। महिला की हालात बिगड़ती देखकर आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी चिकित्सा प्रक्रिया शुरू कर दी है और महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित