, March 22 -- मॉस्को, 22 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने पश्चिम एशिया में युद्ध के मद्देनजर यूरोपीय संघ (ईयू) और यूनाइटेड किंगडम (यूके) में दो से तीन सप्ताह में ईंधन संकट आने की भविष्यवाणी की है।

श्री दिमित्रीव विदेशी देशों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "जैसा कि भविष्यवाणी की गई थी, यूके और ईयू में ईंधन राशनिंग (कम मात्रा में वितरण) अपरिहार्य है।" "यूके/ईयू में संकट 2-3 सप्ताह में स्पष्ट हो जाएगा। वास्तविकता डंक मारती है।"श्री दिमित्रीव ने यह भी सुझाव दिया कि यूरोपीय लोगों को गैस स्टेशनों पर ईयू नेतृत्व को याद करना चाहिए, जहां ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित