पुणे , फरवरी 21 -- महाराष्ट्र में पुणे के हडपसर इलाके में बने राम मनोहर लोहिया उद्यान के पास एक श्रमिक बस्ती में कल देर रात भीषण आग लगने से 19 झुग्गियां और तीन दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह घटना पुणे-सोलापुर रोड पर उद्यान के पीछे स्थित अस्थायी बस्ती में तड़के करीब 2:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आग एक झुग्गी से शुरू हुई और तेजी से आसपास की झोपड़ियों में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियाँ और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित