पुणे , फरवरी 07 -- महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार सुनीता बुत्ते के पति शरद बुत्ते पाटिल खेड तालुका के अंबेथान पेट में अज्ञात हमलावरों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए है।
श्री पाटिल को गंभीर हालत में तुरंत वासुली फाता में बालाजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित