पुणे , जनवरी 27 -- पुलिस ने पुणे जिले के वाघोली इलाके में घरेलू विवाद के बाद 11 वर्षीय पुत्र की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनी संतोष जयभाई का सोमवार सुबह पति संतोष जयभाई से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने कथित तौर पर अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में साईराज संतोष जयभाई (11) की मौत हो गई, जबकि बेटी धनाश्री जयभाई घायल हो गईं। घायल बेटी का उपचार पास के अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित