पुणे , मार्च 21 -- महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी में बदल गया।

यह घटना शिरूर तालुका के मांडवगांव फराटा गांव में भैरवनाथ मैदान पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बैनर लगाने की जगह को लेकर दोनों समूहों के बीच विवाद शुरू हुआ। इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास में, दोनों पक्षों के बीच एक बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक के दौरान बहस फिर से भड़क उठी और तेजी से नियंत्रण से बाहर हो गयी और अंत गोलीबारी शुरू हो गयी।

इस घटना ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे स्थानीय निवासी सदमे में हैं और अशांत महसूस कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित