पुणे , फरवरी 22 -- महाराष्ट्र में पुणे स्थित जी एच रायसोनी इंटरनेशनल स्किल टेक यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट, म्यूजिक, विजुअलाइजेशन, एंटरटेनमेंट एंड डिजाइन (समवेद) ने 'रूपांतरण' नामक एक राज्य स्तरीय कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी और प्रसिद्ध कलाकारों के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है। यहां रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्यक्रम 23-24 फरवरी को पुणे स्थित 'समवेद' कला दीर्घा में आयोजित होने वाला है।

कुलपति डॉ. आर. डी. खराडकर और ललित कला विद्यालय के डीन अविनाश काटे ने कहा कि "रूपांतरण" विषय कला के माध्यम से परिवर्तन, विचारों के विकास, कल्पना और अभिव्यक्ति का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित