पुड्डुचेरी , मार्च 21 -- केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर सभी मस्जिदों में विशेष नमाज का प्रबंध किया गया था। सुल्तानपेट मस्जिद के मैदान में 1,000 से अधिक मुस्लिमों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

तमिलनाडु तौहीद जमात ने समुद्र तट पर स्थित गांधी थिडल में नमाज का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों मुस्लिमों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुड्डुचेरी और उसके आसपास की 100 से अधिक मस्जिदों में भी विशेष नमाज का आयोजन किया गया।

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के माहे क्षेत्र में शुक्रवार को ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित