पुड्डुचेरी , मार्च 23 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नौ अप्रैल को होने वाले पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह उल्लेखनीय है कि माकपा , द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) , कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), वीसीके और अन्य दलों से मिलकर बने इंडिया समूह का एक घटक है।

केंद्र शासित प्रदेश के माहे क्षेत्र में पार्टी का नियंत्रण माकपा की केरल इकाई के पास है, जो हर विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की एकमात्र सीट पर उम्मीदवार खड़ा करती थी।

इसी तरह गत 09 अप्रैल को हुए चुनाव के लिए भी केरल माकपा ने वकील अशोक कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वे माकपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित