पीलीभीत , दिसंबर 18 -- उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादहा गांव में सामूहिक धर्मांतरण का ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिड़ियादहा गांव में कुछ बाहरी व्यक्ति स्थानीय निवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही संदिग्ध लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से भागने लगे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका पीछा किया। मौके से भाग रहे लोग रेलवे क्रॉसिंग पार कर एक विद्यालय के सामने स्थित एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के आवास पर रुके और अपनी गाड़ियां विद्यालय परिसर में खड़ी कर दीं। पुलिस ने घेराबंदी कर चिड़ियादह निवासी प्रदीप कश्यप के आवास पर धर्मांतरण की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की और साक्ष्य एकत्र किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित