पीलीभीत , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म का आरोप गांव के ही एक 17 वर्षीय किशोर पर लगा है। पुलिस ने शनिवार देर शाम पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना 10 मार्च अपरान्ह लगभग चार बजे की है। शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोर पीड़ित बच्चे के पास पहुंचा और उसे बेर बीनने का लालच देकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि गन्ने के खेत में ले जाकर किशोर ने मासूम के साथ कुकर्म किया। जब बच्चे ने दर्द के कारण शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज मारपीट की और चुप रहने की धमकी दी। आरोपी ने बच्चे को धमकी दी यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित