गोण्डा, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर सोमवार को अचानक गिरे पीपल के पेड़ में दबकर बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवाबगंज कस्बे के रहने वाले रिंकू (22) और अमित,(20) मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहें थे कि अचानक रास्ते में सड़क के किनारे लगा पुराना जर्जर पीपल का पेड अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। दोनों बाइक सवार युवक डाल के नीचे दब गये और मौके पर दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरे से पेड़ कटवाकर शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। फिलहाल पेड़ गिरने से जाम सड़क को खाली कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित