नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पीठ की सर्जरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तुरंत बाद जून में होने वाले भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से नदारद रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीठ की सर्जरी के बाद उनका शरीर अब लंबे प्रारुप के अनुकूल नहीं है और डॉक्टर ने भी उन्हें यही सलाह दी है। एक रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों के बातचीत में जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद जब राशिद से उनके टेस्ट करियर के बारे में पूछा गया तो राशिद ने कहा, "आपका सवाल बहुत कठिन है, लेकिन फिलहाल लाल गेंद की क्रिकेट में लंबा चलना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। सर्जरी के बाद मेरे डॉक्टर ने सबसे पहली सलाह यही दी थी। हालांकि उसके बाद भी मैंने एक टेस्ट मैच खेला और लगभग 67 ओवर (55 ओवर) गेंदबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित