नयी दिल्ली , मार्च 13 -- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम एबीएचआईएम) के अंतर्गत देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 64,180 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। इस योजना का उद्देश्य प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और भविष्य में महामारी या स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सक्षम बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित