हनुमानगढ़ , मार्च 10 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ की एक अदालत ने अपने ही पिता की हत्या करने के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने अभियुक्त सतपाल सिंह उर्फ सत्तू को उसके पिता की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार पीलीबंगा थाना क्षेत्र में 11 जून 2020 को अभियुक्त सतपाल ने शराब के लिये पैसे नहीं देने पर अपने पिता के सिर पर ईंट मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित