हैमिल्टन, मार्च 17 -- दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की ऑलराउंडर डेन वैन नीकेर्क पिंडली की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, 32 साल की इस खिलाड़ी को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है। दोनों टीमों के बीच पहले महिला टी- 20 मैच से पहले उन्हें परेशानी महसूस हुई थी। वह उस मैच में नहीं खेलीं और अब न तो शेष टी-20 मैचों और न ही उसके बाद होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित