भरतपुर , मार्च 27 -- राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ई मेल से दी गई धमकी के बाद शुक्रवार को भरतपुर संभाग मुख्यालय पर पाईबाग स्थित मुख्य डाकघर पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात करके चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने श्वान दस्ता एवं बम दस्ता दलों के साथ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन करीब एक घंटे के की खोजबीन के बाद डाक कार्यालय से कुछ नहीं मिला। इसके बाद जिसके बाद सभी दल लौट गये।
डाकघर के सूत्रों ने बताया कि जयपुर पासपोर्ट कार्यालय की शाखा यहां चलती है। मेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित