रांची , दिसंबर 29 -- झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व 'राजधानी टुसू महोत्सव- 2025' की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
यह कार्यक्रम 'झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति' द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति यह कार्यक्रम राजधानी रांची के केंद्र बिंदु अल्बर्ट एक्का चौक में संपन्न होगी।
तैयारी को लेकर आज मोरहाबादी मैदान में सामूहिक बैठक हुआ। महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने हेतु आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ को लेकर आज सामूहिक चर्चा-परिचर्चा हुआ। इस महोत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा एवं आदिवासी-मुलवासी पहचान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का बात कही गई।
बैठक का अध्यक्षता करने वाले डॉ वीरेंद्र महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस वर्ष टुसू महोत्सव में टुसू प्रतिमा प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ, झारखंडी व्यंजन स्टॉल एवं सांस्कृतिक झांकियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव में राजधानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएँ, युवतियाँ एवं लोक कलाकार भाग लेंगे।
बैठक के उपरांत देवेंद्रनाथ महतो ने राजधानीवासियों एवं झारखंडवासियों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस पारंपरिक पर्व में शामिल होकर झारखंड की लोक-संस्कृति और टुसू परंपरा को संरक्षिण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित