छत्रपति संभाजीनगर , फरवरी 03 -- महाराष्ट्र में मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने टेक-ऑफ से पहले ही उड़ान रद्द कर दी।
अधिकारियों के अनुसार यह तकनीकी खराबी छत्रपति संभाजीनगर हेलीपैड से उड़ान भरने की तैयारी के दौरान पता चली क्योंकि सुश्री मुंडे मराठवाड़ा क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव अभियान के सिलसिले में लातूर जाने वाली थीं। पायलट ने टेक-ऑफ से पहले खराबी का पता चलने पर सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित