पाकुड़ , मार्च 28 -- झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गाँव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट में एक महिला की मौत शनिवार को हो गयी।
पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दो गुटों में हुई मारपीट की सुचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और मामला को शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि जगतपुर गाँव में जमीन विवाद एवं ताड़ का पेड़ काटने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदार पार्वती सोरेन को पत्थर से कुचकर निर्मम हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गया था और आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारियो व जवानों ने छापेमारी कर चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हत्यारोपियों में नरेन हांसदा, चरण हांसदा, अजय हांसदा एवं मनोज हांसदा शामिल है। गिरफ्तार इन चारो के खिलाफ हिरणपुर थाने में कांड संख्या 18/26 अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि हत्याकांड के इस मामले की गहानता से जाँच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित