पल्लेकेले , फरवरी 28 -- श्रीलंका के कप्तान दसून शानका ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन आखिरी दो गेंदो पर वह बड़ा शॉट नहीं खेल पाये और पाकिस्तान ये मुकाबला पांच रनों से जीत लिया। दसून शानका ने 31 गेंदों में आठ छक्के और दो चौके लगाते हुए (नाबाद 76 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान रनरेट के आधार पर मैच जीतने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 33 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। पथुम निसंका (तीन) और कामिल मिशारा (26) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद चरित असलंका ने पवन रत्नायके के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिय 42 रन जोड़े। नौवें ओवर में अबरार अहमद ने चरित असलंका 18 गेंदों में (25) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कामिंडु मेंडिस (तीन) और जनित लियानगे (पांच) रन बनाकर आउट हुये। 18वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने पवन रत्नायके को बाउंड्री पर कैच आउट कराया। पवन रत्नायके ने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 58 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 207 रन हीं बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित