हरारे , जनवरी 16 -- गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 46.5 ओवर में 210 के स्कोर पर समेट दिया।
आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिये बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 33 रन जोड़े। अली रजा ने जोसेफ मूर्स को आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे जूझते नजर आये और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित