प्रयागराज , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मीरापुर में चल रहे पाइप लाइन खुदाई कार्य के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से मजदूर 12 फीट गहरे गड्ढे में दब गया। मौके पर चीखपुकार मची तो जेसीबी लेकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। खबर लिखे जाने तक साथी मजदूर फावड़े से मिट्टी हटाकर मजदूर को निकालने के प्रयास में जुटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित