नरसिंहपुर , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह खेत में सिंचाई का पाइप बदलते समय करंट से एक किसान की मौत हो गई।
गोटेगांव पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौनी गांव में सुबह कैलाश चौधरी (50) नामक किसान खेत में सिंचाई के पाइप बदल रहे थे। इसी दौरान पाइप खेत के ऊपर से निकली 11 केबी की लाईन में टकरा गया, जिसके कारण किसान की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित