नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- चुनाव आयोग की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण के लिए संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शनिवार को पांडिचेरी और लक्ष्य द्वीप की पक्की मतदाता सूचियां जारी की गयीं।

पांडिचेरी की पक्की सूची में 9,44,211 मतदाता ( 4.43 लाख पुरुष और पांच लाख से कुछ अधिक महिला) और लक्षद्वीप की सूची में 57607 (29222 पुरुष और 28385 मिला ) मतदाताओं के नाम हैं। आयोग ने इन दोनों केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन आधिकारियों द्वारा जारी सूचनाओं के आधार पर यह जानकारी दी है। इन दोनों केंद्र शासित क्षेत्रों की 16 दिसंबर को जारी मसौदा सूचियों पर दावाओं आपत्तियों तथा नोटिस और सुनवाई का दौर पूरा होने के बाद 14 फरवरी को 2026 को अंतिम सूची जारी की गयी।

दोनों जगह इस सूची को संदर्भ के लिए 01,जनवरी 2026 की सूची कहा जाएगा।

पांडिचेरी की सूची में में 27 अक्टूबर, 2025 को एसआईआर प्रारंभ होने के समय 10,21,578 नाम थे । मतदता गणना फार्म भरवाने के चरण के बाद पांडिचेरी की सूची के मसौदे में 103467 नाम विभिन्न आधार पर कटे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित