शिमला , अप्रैल 27 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के पांचदिवसीय दौरे पर सोमवार को शिमला पहुंचीं, जहां छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति की अगवानी की और प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कुमार कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिमला के महापौर सुरिंदर चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राज्य में विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित