भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में डीग के कामां थाना क्षेत्र में पहाड़ी रोड पर पांच दिन पहले ही खोले गये गारमेंट्स के एक नये शोरूम में गुरुवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के कपड़े, जूते और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब दुकान मालिक इम्तियाज दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर टूटा मिलने और सामान गायब होने पर उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि हाल ही में कामां पहाड़ी रोड पर चौधरी रहनिया कलेक्शन नाम से गारमेंट दुकान शुरू की गयी थी।

पुलिस ने बताया कि दुकान का शुभारंभ पांच दिन पहले ही किया गया था। नयी दुकान में कपड़ों और जूतों का ताजा स्टॉक रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित