कांकेर , मार्च 08 -- त्तीसगढ के कांकेर जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर वन मंडल के अंतर्गत नरहरपुर और कांकेर वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से पांच जंगली सूअरों का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग की टीम को मुखबिर से अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वयसकोंगेरा क्षेत्र में घेराबंदी कर दो बाइकों से एक जंगली सूअर को ले जाते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी शिकार किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने विभिन्न स्थानों से चार मृत जंगली सूअरों के अवशेष और एक जीवित जंगली सूअर बरामद किया। मौके से शिकार में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित