मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से गुरुवार दोपहर में पुलिस ने तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ बरामद किये। अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कछवा थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दोपहर लगभग बारह बजे भैंसा गांव के पास नहर के तिराहे पर बाईक सवार इन्देश सिह, विनीत सिंह और अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनो युवक बरैनी गांव के निवासी हैं।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक किलो 170 ग्राम एमडीएमए जो बहुत महंगी मादक पदार्थ है बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवैध मादक पदार्थ का अन्तर्राष्ट्रीय बाजारु मूल्य पांच करोड़ रुपए आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानूनी कोरम पूरा कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। हाल के समय में इतनी बड़ी अवैध मादक पदार्थ की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित