भिवानी , अप्रैल 10 -- लंबित मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने 15 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के घेराव का एलान किया है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने बताया कि इस दिन जिले के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे और टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ प्रदर्शन में भाग लेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अवैध एवं गैर-मान्यता प्राप्त प्ले स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। एसोसिएशन का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित