नयी दिल्ली , मार्च 10 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार न देश के कानून का सम्मान करती है और न लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अलग से एक टिप्पणी में कहा कि यह सरकार सहकारी संघवाद की बात करती है, उसे इस बात की जांच करनी चाहिये कि पश्चिम बंगाल की एक मात्र मुख्यमंत्री लाखों लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सड़कों पर धरना क्यों दे रही हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से वहां एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग की और कहा कि बंगाल के लोग पूछ रहे हैं कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही यह कठोर कदम क्यों उठाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित