कोलकाता , अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहा और 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मत डाले गए।

श्री अग्रवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों ने बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने चुनाव के लिए किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मतदाता पूरी प्रक्रिया से काफी खुश नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित