कोलकाता , अप्रैल 16 -- पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है।

दो गैर-सरकारी चुनावी निगरानी संस्था (पोल वॉचडॉग्स) की ओर से गुरुवार को जारी संयुक्त रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में श्री अधिकारी का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पवित्र कर, कांग्रेस के शेख जरियातुल हुसैन और आम जनता उन्नयन पार्टी के साहिदुल हक मंडल से है।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान 29 अप्रैल को होगा , जहां श्री अधिकारी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देंगे।

एक वॉचडॉग के प्रवक्ता के मुताबिक रिपोर्ट के लिए डेटा श्री अधिकारी के भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को दिए गए चुनावी शपथपत्र से लिया गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित