नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा को अपराधिक तत्वों के प्रभाव से मुक्त रखने के लिए मतदान के दूसरे चरण में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए) की सेवाएं लेने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।राज्य में बुधवार को होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान से पहले उन्होंने कहा, " पश्चिम बंगाल चुनावों में इस बार बमों के इस्तेमाल को रोकने के लिए एनआईए को तैनात किया गया है।"पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। राज्य में चुनाव के दौरान हिंसा के इतिहास को देखते हुए आयोग ने इस बार बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की है।
पहले चरण में 23 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा और पथराव की घटनाओं के बीच करीब 93 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए कल मतदान होगा।
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान केदो के लिए रवाना कर दिया गया है।
मतदान की गिनती 4 मई को कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित