नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पश्चिम बंगाल कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, राजनीतिक हालात और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित