कोलकाता , दिसंबर 14 -- पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती उत्तर दिनाजपुर जिले में एक विवादित ज़मीन को लेकर दो विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी और बमबारी में 12 वर्षीय किशोरी मौत हो गयी है।

यह घटना इस्लामपुर इलाके में हुई, जिसके बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

पीड़ित किशोरी की पहचान कौसरा बेगम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के नूर आलम के विरोधी समूह के हथियारबंद लोगों ने इस्लामपुर में ज़ाहिद आलम के घर पर हमला किया। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि ज़ाहिद आलम, रफीक आलम का समर्थक है, जिसकी नूर आलम के साथ लंबे समय से दुश्मनी है। दोनों विरोधी गैंग एक इलाके पर कब्ज़ा करने के लिए सिंडिकेटेड चलाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित